E-Paperhttps://dhindustannews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedचित्रकूटछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
चुनार स्टेशन पर अवैध टेम्पू स्टैंड पर यात्री से दुर्व्यवहार ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस के दौड़ रही वाहन
मिर्जापुर के चुनार स्टेशन टेम्पो स्टैंड पर यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यहां मानक के विपरीत टेम्पो में सवारियां भरी जा रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।यात्रियों ने बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक यात्री ने बताया कि चाहे 1 किलोमीटर जाना हो या 70 किलोमीटर, किराए में कोई निश्चितता नहीं है।हाल ही में, UP65 RT0843 नंबर के एक ऑटो ड्राइवर ने चुनार टेम्पो स्टैंड पर भूसे की तरह सवारियां भरीं। जब यात्रियों ने इसका विरोध किया, तो ड्राइवर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।इसी तरह बृहस्पतिवार की सुबह एक पत्रकार को भी मनबढ़ टेम्पो ड्राइवर द्वारा उठाने और जान से मारने की धमकी दी गई। यात्रियों ने परिवहन विभाग से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।कुछ टेम्पो बिना नंबर प्लेट के भी दौड़ रहे हैं। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि चुनार दुर्गा मोड़ पर एक अवैध टेम्पो स्टैंड भी चलाया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेने और अवैध स्टैंड को जल्द से जल्द हटाने की मांग की गई है ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके।



