Welcome to D Hindustan News   Click to listen highlighted text! Welcome to D Hindustan News
E-Paperhttps://dhindustannews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedचित्रकूटटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

चुनार तहसील में पत्रकार संगठन के पदाधिकारीयो ने नवागत एसडीएम श्री अनेग सिंह से किया शिष्टाचार मुलाकात।

मिर्जापुर (चुनार) स्थानीय तहसील चुनार में शासन की मंशा के अनुरूप नव तैनात उप जिलाधिकारी (एसडीएम) श्री अनेग सिंह से चुनार पत्रकार संगठन के पत्रकारों ने शिष्टाचार मुलाकात की । जनसमस्याओं और पारदर्शिता पर हुई वार्ता औपचारिक मुलाकात के बाद पत्रकारों और नवागत उपजिलाधिकारी के बीच क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। एसडीएम श्री अनेग सिंह ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान पूरी निष्पक्षता, मौके की वास्तविक स्थिति और कानून के प्रावधानों के आधार पर किया जाएगा ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय मिल सके। एसडीएम ने कहा- लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है मीडिया संवाद के दौरान एसडीएम श्री अनेग सिंह ने पत्रकार के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन और मीडिया के बीच एक मजबूत और सकारात्मक समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और जनहित के मुद्दों को उजागर करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शासन की प्राथमिकताओं को आम जनता तक पहुँचाने और क्षेत्र के विकास में मीडिया का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने तहसील कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। शिष्टाचार मुलाकात के मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शाहिद आलम, सत्यपाल सिंह, सुनील कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

डॉ सत्यपाल सिंह ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!