Welcome to D Hindustan News   Click to listen highlighted text! Welcome to D Hindustan News
E-Paperhttps://dhindustannews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedचित्रकूटटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए थाना चुनार के चौकी सक्तेशगढ़ क्षेत्रान्तर्गत स्थित सिद्धनाथ दरी/वाटर फाल को सायं 05:00 बजे के उपरान्त पूर्ण रूप से पर्यटकों के लिए आवागमन प्रतिबन्धित किया गया ।

आदेश क्षेत्राधिकारी चुनार, मीरजापुर द्वारा अपनी आख्या दिनांक 21.07.2026 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत चौकी सक्तेशगढ़ सिद्धनाथ दरी/वाटर फाल मौजूद है, जहाँ पर काफी संख्या में लोग पर्यटन के दृष्टिकोण से आते-जाते है तथा स्नान वगैरह किया करते है। वर्तमान समय में वाटर फाल पर काफी रात्रि तक पर्यटक मौजूद होकर लापरवाहीपूर्वक स्नान/पिकनिक मनाने का कार्य आदि करने के फलस्वरूप दुर्घटनायें होती रहती है, जिस पर शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जाना नितान्त आवश्यक है जिससे की जनमानस की सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से बनाया जा सके। उक्त के दृष्टिगत थाना चुनार मीरजापुर के चौकी सक्तेशगढ़ क्षेत्रान्तर्गत स्थित सिद्धनाथ दरी / वाटर फाल को सायं 17:00 बजे के उपरान्त पूर्ण रूप से पर्यटकों के लिए आवागमन पर प्रतिबन्ध लगाये जाने का अनुरोध किया गया है। अतः क्षेत्राधिकारी चुनार की आख्या पर जनहित / शांति एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए थाना चुनार मीरजापुर के चौकी सक्तेशगढ़ क्षेत्रान्तर्गत स्थित सिद्धनाथ दरी/वाटर फाल को सायं 17:00 बजे के उपरान्त पूर्ण रूप से पर्यटकों के लिए आवागमन प्रतिबन्धित किया जाता है।

Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!