Welcome to D Hindustan News   Click to listen highlighted text! Welcome to D Hindustan News
E-Paperhttps://dhindustannews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedचित्रकूटछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

चुनार विधानसभा में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आज नारायणपुर स्थित विधानसभा कार्यालय पर विभिन्न पदों के लिए मनोनयन पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर माननीय विधानसभा प्रभारी श्री महेंद्र सिंह पटेल (मुन्ना मैनेजर) जी एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश सिंह पटेल जी ने महंत राजू यादव को चुनार विधानसभा प्रवक्ता, डॉ. प्रदीप चौरसिया को चुनार विधानसभा कोषाध्यक्ष, सोहन सिंह को चुनार विधानसभा उपाध्यक्ष तथा बृजेश पटेल को चुनार विधानसभा सचिव पद का मनोनयन पत्र प्रदान किया। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा जनहित संकल्प पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं मिशन 2027 को सफल बनाने के संकल्प को दोहराया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!