Welcome to D Hindustan News   Click to listen highlighted text! Welcome to D Hindustan News
E-Paperhttps://dhindustannews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedचित्रकूटटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

चुनार विधानसभा की कार्यकारी टीम का गठन एवं सोशल मीडिया आईटी सेल प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

सफलतापूर्वक सम्पन्न आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को सीता वाटिका लॉन, रूपौधा में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार जनहित संकल्प पार्टी, चुनार विधानसभा की कार्यकारी टीम के गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा की नई 21 सदस्यीय कार्यकारी टीम का गठन करते हुए सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। इसके उपरांत सोशल मीडिया एवं आईटी सेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की डिजिटल कार्यप्रणाली, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, जनसंपर्क, संगठनात्मक संदेशों के प्रसार तथा आईटी सेल की भूमिका के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संगठन की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है और प्रत्येक कार्यकर्ता को इसका सकारात्मक एवं जिम्मेदाराना उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार सेना के प्रदेश अध्यक्ष माननीय इंजीनियर अभिषेक पटेल जी, जनहित संकल्प पार्टी के प्रदेश महासचिव माननीय सुनील पटेल फौजी जी, चुनार विधानसभा प्रभारी माननीय महेंद्र सिंह पटेल (मुन्ना मैनेजर) जी मङिहान प्रभारी चन्द्रभान सिंह टिंकू बाबा , चुनार विधानसभा अध्यक्ष माननीय सतीश सिंह पटेल जी सहित बड़ी संख्या में सरदार साथी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा मिशन 2027 को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

¢

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!