Welcome to D Hindustan News   Click to listen highlighted text! Welcome to D Hindustan News
E-Paperhttps://dhindustannews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जनहित संकल्प पार्टी की “न्याय यात्रा” को लेकर जमालपुर ब्लॉक के ग्राम बिशुनपुरा में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुआ।

जनहित संकल्प पार्टी के तत्वावधान में चुनार विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक जमालपुर अंतर्गत ग्राम बिशनपुरा में "न्याय यात्रा" कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। यह यात्रा 24 जून 2026 दिन बुधवार को आयोजित किया गया है.. बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल, मुन्ना मैनेजर, विधानसभा अध्यक्ष सतीश सिंह पटेल, क्रांतिकारी साथीगण संजय सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉ संदीप कुमार, विनय सिंह, चंद्रभूषण सिंह, चंद्रभान सिंह पटेल, मनोज कुमार, डॉ. संदीप कुमार, दिवाकर सिंह पटेल, राम मनोहर सिंह, अभिषेक पटेल, संतोष कुमार यादव, रामसखी, शिवम जी सहित अनेक क्रांतिकारी साथी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनहित संकल्प पार्टी जनता के अधिकारों, विकास और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्षरत है। "न्याय यात्रा" के माध्यम से पार्टी गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुनेगी तथा उनके समाधान के लिए जनआंदोलन को मजबूत करेगी। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पार्टी की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!