Welcome to D Hindustan News   Click to listen highlighted text! Welcome to D Hindustan News
https://dhindustannews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़बेमेतरा

खबर बेमेतरा जिले से विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल बेमेतरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

D HINDUSTAN NEWS

विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल बेमेतरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

17 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं का किया गया सम्मान

बेमेतरा, 14 जून 2026 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी बेमेतरा द्वारा शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा और जीवन रक्षा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। शिविर में कुल 17 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह रक्तदान शिविर कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलदर तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस संगठक श्री उपेंद्र सेंगर, जीवन एक मुस्कान अनेक संस्था कुसमी-बेमेतरा के प्रतिनिधिगण, समाजसेविका एवं पार्षद श्रीमती नीतू कोठारी, पत्रकार श्री संजू जैन, श्री भारत कुमार सेन, मीडिया प्रभारी श्री संजय तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रक्तदान महादान का दिया संदेश
शिविर के दौरान उपस्थित अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

इन रक्तदाताओं ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी शिविर में लक्ष्मण देवांगन, विकास पुरी गोस्वामी, ओमप्रकाश साहू, प्रमोद जोशी, रामप्रसाद निषाद, प्रहलाद साहू, रश्मि मिश्रा, सुरेश कुमार भारती, धर्मेंद्र कुमार, लवकुश दास, गोपीकिशन, लक्ष्मीकांत, डॉ. अजीत नायक, राकेश साहू, खिलेश्वर वर्मा, नितिन साहू एवं भारत कुमार सेन ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान शिविर के सफल संचालन में रक्त संक्रमण अधिकारी डॉ. पी.आर. पोपटानी, डॉ. पवन कुमार वर्मा, डॉ. अजीत नायक, श्री विजय कुमार दौरे (एमएलटी), श्री भूपेंद्र कुर्रे (एमएलटी), श्री विष्णु पटेल (एमएलटी), श्रीमती कुलेश्वरी साहू (ब्लड काउंसलर), श्री हरिशंकर तथा श्रीमती रानी सहित जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

रक्तदाताओं का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला चिकित्सालय बेमेतरा की ओर से सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है और समाज में ऐसे आयोजनों से जनजागरूकता बढ़ती है। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

D हिन्दुस्तान न्यूज़    ब्यूरो चीफ नेम सिंह सेन

जिला बेमेतरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!