E-Paperhttps://dhindustannews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCRयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
इशिता ट्रस्ट वाराणसी द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उनका समुचित इलाज किया गया संतुलित आहार एवं जीवन शैली से संबंधित जागरूक किया गया उक्त शिविर में डॉक्टर अब्दुल क़ादिर अंसारी प्रधानाचार्य इशिता कॉलेज आफ एलाइड एंड हेल्थ साइंसेज ने अपनी सेवाएं दी तथा परामर्श हेतु जागरूक किया इस अवसर पर डॉक्टर अगस्त सिंह ,डॉक्टर सत्यपाल सिंह ,डॉक्टर रवि सिंह ने चिकित्सकीय परामर्श दिया शिविर में कमर दर्द ,घुटने दर्द ,गर्दन का दर्द, शुगर ,बीपी आदि के रोगी देखे गए एवं निशुल्क दावों का वितरण किया गया इशिता ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुपमा सिंह शिविर में आए रोगियों के स्वास्थ्य की कामना करते हुए चिकित्सकों को धन्यवाद अर्पित किया एवं चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ट्रस्ट की भूमिका के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर डॉक्टर अमित त्रिपाठी, प्रतीक्षा कुमारी ,रिया, पुष्पेंद्र रोशनी, नूर फातिमा, बबली , शाहिदा ,आशुतोष ,जिगर, गोलू ,राना आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे



