E-Paperhttps://dhindustannews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मबिहारयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
इशिता ट्रस्ट एवं इशिता कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थ साइंसेज, वाराणसी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग शिविर का आयोजन किया गया ।
इशिता ट्रस्ट एवं इशिता कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थ साइंसेज, वाराणसी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में श्री योगाचार्य राजीव भारद्वाज जी द्वारा छात्र/ छात्राओं को योग के विभिन्न क्रियाओं का ज्ञान एवं अभ्यास कराया गया । योगी रामाध्यान आर्य जी द्वारा नियमित योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। संस्था की निर्देशिका श्रीमती अर्चना सिंह द्वारा इस आयोजन में सम्मिलित सभी प्रतिभागी एवं प्रशिक्षकों को अपने जीवन में योग को अपना कर स्वस्थ जीवन की कामना की गई तथा धन्यवाद अर्पित किया गया । संस्था के प्राचार्य डॉ ए० क्यू० अंसारी द्वारा चुनार क्लब एसोसिएशन एवं एंगल फिजियोथेरेपी से जुड़े डॉ० सत्यपाल सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया गया एवं चुनार तथा आस पास के क्षेत्रों से आये सम्मानित पत्रकारों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान करके आभार व्यक्त किया गया l इस अवसर पर डॉ० अमित त्रिपाठी के द्वारा मंच का संचालन किया गया। तथा डॉ अगस्त सिंह, प्रतीक्षा कुमारी तथा संस्था के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।





