E-Paperhttps://dhindustannews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़यूपीराज्य
नारायणपुर पशु चिकित्सालय: डॉक्टर-कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार, जातिसूचक गाली व धमकी देने का आरोप
मिर्जापुर के नारायणपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में डॉक्टर और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। डोमरी गांव निवासी रामनाथ उर्फ चौधरी पुत्र लोटर के अनुसार उन्होंने अदलहाट थाने में प्रार्थना पत्र दिया है कि उनके बीमार पशु का इलाज नहीं किया गया और उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं। यह घटना 4 जून, 2026 को हुई। रामनाथ ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से अपने बीमार पशु के इलाज के लिए चिकित्सालय जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित जाति का होने के कारण उन्हें हर बार भगा दिया गया। 4 जून, 2026 को सुबह 11 बजे, रामनाथ के गांव के देवी शंकर और समाजसेवी कृष्ण मुरारी के साथ अस्पताल पहुंचे। मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे, केवल कर्मचारी आशीष पाल और साधना का भाई उपस्थित थे। रामनाथ के अनुसार, जब उन्होंने डॉक्टर के बारे में पूछा, तो कर्मचारियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और उन्हें वहां से भगा दिया गया। उसी दिन बाद में जब डॉक्टर रागिनी पांडे आई तो प्रार्थी ने उनसे बात बताया कि आपके कर्मचारियों ने मेरे ग्रामवासी देवी शंकर व कृष्ण मुरारी से विवाद किया है तो इस बात पर नाराज होकर डॉक्टर रागिनी पांडे व आशुतोष द्विवेदी व चंद्रप्रकाश तिवारी ने प्रार्थी को जाति सूचक गाली देते हुए गेट से बाहर निकाल दिए और कहा कि तुम सब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे प्रार्थी दलित जाति का है रागिनी पांडे द्वारा व उनके साथी कर्मचारियों द्वारा दलित को जान से मारने की धमकी दी गई मौके पर देवी शंकर सिंह और कृष्ण मुरारी के बीच बचाव से बड़ी मुश्किल से हम सुरक्षित निकल पाए। रामनाथ द्वारा डॉक्टर रागिनी पांडे व उनके साथी कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के मांग की गई हैं।



