E-Paperhttps://dhindustannews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशयूपीराज्यलोकल न्यूज़
अब फिजियोथेरेपी सहित सभी पैरामेडिकल संबंधी समस्त कार्य उत्तर प्रदेश स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल द्वारा संचालित किए जायेंगे
इशिता कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थ साइंसेज की निर्देशिका श्रीमती अर्चना सिंह ने बताया है की अब उत्तर प्रदेश में एलाइड एंड हेल्थकेयर (पैरामेडिकल) पाठ्यक्रमों के प्रवेश, नियमन, संबद्धता, संचालन एवं संस्थागत अनुमोदन संबंधी कार्य उत्तर प्रदेश स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल (AHPC-UP) द्वारा संचालित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा जारी सूचना के अनुसार एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल प्रोग्राम का नियामक दायित्व अब परिषद के अधीन है। यह कदम नेशनल कमिशन फार एलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल (NCAHP) Act, 2021 के अनुरूप एलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल को एक सशक्त एवं व्यवस्थित नियामक ढांचा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिजियोथेरेपी सहित सभी एलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल के लिए यह एक नए युग की शुरुआत है, जहाँ शिक्षा, प्रशिक्षण और पेशेवर मानकों के बेहतर क्रियान्वयन की अपेक्षा की जा सकती हैं।.

