Welcome to D Hindustan News   Click to listen highlighted text! Welcome to D Hindustan News
E-Paperhttps://dhindustannews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedदिल्ली NCRदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जनहित संकल्प पार्टी की “न्याय यात्रा” को सफल बनाने हेतु ग्रामसभा छोटा मिर्जापुर में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

छोटा मिर्जापुर, 24 जून 2026 — जनहित संकल्प पार्टी द्वारा संचालित "न्याय यात्रा" को सफल एवं जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छोटा मिर्जापुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान "न्याय यात्रा" के उद्देश्यों, कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा आम जनता की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करने का कार्य करेगी। सभी कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इजहार खान जनहित संकल्प पार्टी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रांतीय प्रचारक कृष्ण मुरारी पटेल, महेंद्र सिंह पटेल, मुन्ना मैनेजर (चुनार विधानसभा प्रभारी), विधानसभा अध्यक्ष सतीश सिंह पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं साथीगण उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर "न्याय यात्रा" को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प लिया तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आवश्यक रणनीति पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि जनहित संकल्प पार्टी की "न्याय या यात्रा" को क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त होगा और यह अभियान जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!