Uncategorized
चुनार क्षेत्र के पाहो बाजार में बारिश से कही खुशी तो कहीं गम
सीखड़ मीरजापुर। क्षेत्र के पाहो बाजार में आज के दिन सब्जी का बाजार लगता है जहां एक तरफ इस पानी से खुश हैं वहीं दुसरी ओर सब्जी बेचने और दुकानदार दोनों लोग अपनी सारी सब्जी छोड़कर सुरक्षित स्थान पर भाग गये। पानी की वजह से आज की दुकान दारी पर पानी फिर गया। सब्जी बेचने वालों का कहना है कि दिहाड़ी बेकार चली गई। किसान अभी इन्द़ देवता का इन्तजार कर रहे हैं कि इतना पानी और बरस जाय तब जाकर सवनयी हो पाएगी तब तिल्ली, मोम फल, पशुओं के लिए चली बोर्ड जा सकती है। वर्षांत होते ही जमीन से मेढक निकल कर टर टर करने लग गये
