धूमधाम से मनी बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की जयन्ती ।
सीखड़ मीरजापुर । क्षेत्र के मवैया देवी मंदिर के प्रांगण में शनिवार देर रात्रि तक बागेश्वर धाम मंडल की ओर से बागेश्वर धाम सरकार का जन्मदिन बड़े धूम-धाम से मनाया गया । समारोह का आयोजन सीखड़ ब्लॉक में स्थापित बागेश्वर धाम मंडल पाहों,गोरैयां, मवैया, फुलहा,महिला मंडल गोरैयां की ओर से किया गयाl सबसे पहले सभी भक्तों ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया उसके बाद भंडारे का भव्य आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र से आए हुए बागेश्वर धाम सरकार के भक्तों ने और क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर मुख्य रूप से भुवनेश्वर दूबे,प्रवीण दूबे,नवीन पांडे, बीरेन्द्र सिंह, रुपेश पाण्डेय, ज्ञानधर शुक्ला,डाक्टर तिवारी,मवैया देवी मंदिर के मुख्य पुजारी दिनेश चौबे लाल बिहारी सिंह, सन्तोष सिंह, विश्व जीत त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे l