Welcome to D Hindustan News   Click to listen highlighted text! Welcome to D Hindustan News
E-Paperhttps://dhindustannews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चुनार/वाराणसी, 20 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इशिता ट्रस्ट एवं इशिता कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थ साइंसेज, वाराणसी द्वारा ऐतिहासिक चुनार किला के समीप माँ गंगा के तट पर एक दिवसीय योग जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को योग, स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के प्रथम चरण में आयोजित योग शिविर में योगाचार्य श्री राजीव भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। योग के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति की तहसील प्रभारी योगी राम ध्यान आर्य ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर, मन एवं आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित होता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को योगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार एवं दण्ड-बैठक का अभ्यास कराया तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। योग कार्यक्रम के उपरांत आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें समुचित उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में कमर दर्द, घुटनों का दर्द, गर्दन दर्द, मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप (बीपी) सहित विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया गया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में इशिता कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर अंसारी ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर डॉ. अगस्त सिंह, डॉ. सत्यपाल सिंह एवं डॉ. रवि सिंह ने भी रोगियों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। संस्था की निर्देशिका श्रीमती अर्चना सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं चिकित्सकों का स्वागत करते हुए स्वस्थ एवं निरोग जीवन की शुभकामनाएं दीं। वहीं इशिता ट्रस्ट की ट्रस्टी एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा सिंह ने शिविर में आए सभी रोगियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में समाजहित के लिए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. ए. के. अंसारी ने चुनार क्लब एसोसिएशन एवं एंगल फिजियोथेरेपी से जुड़े डॉ. सत्यपाल सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही चुनार एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सम्मानित पत्रकारों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रतीक्षा कुमारी, रिया, पुष्पेंद्र, रोशनी, नूर फातिमा, बबली, शाहिदा, आशुतोष, जिगर, गोलू एवं राना सहित संस्था के अनेक छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!