Welcome to D Hindustan News   Click to listen highlighted text! Welcome to D Hindustan News
https://dhindustannews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifचित्रकूटयूपी

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक तैयारियां, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई विस्तृत ब्रीफिंग

D HINDUSTAN NEWS

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक तैयारियां, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई विस्तृत ब्रीफिंग

विमल कुमार मिश्र की रिपोर्ट

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी के दिनांक 08 एवं 09 जुलाई 2026 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा,कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन चित्रकूट स्थित कान्हा सभागार में सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई।

ब्रीफिंग की अध्यक्षता श्री अजीत कुमार, मंडलायुक्त चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा एवं श्री राजेश एस., पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन, भ्रमण मार्ग, कार्यक्रम स्थलों, हेलीपैड, पार्किंग स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सदैव तैयार रहें।

यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्यक्रम स्थलों पर बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, रूट डायवर्जन तथा जनसमूह के सुचारु संचालन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु 04 अपर पुलिस अधीक्षक, 19 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 72 निरीक्षक, 242 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 16 महिला उपनिरीक्षक, 1050 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 165 महिला आरक्षी, 70 यातायात उपनिरीक्षक/मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 25 एलआईयू उपनिरीक्षक/मुख्य आरक्षी/आरक्षी तथा पीएसी की 03 कंपनियां लगाई गई हैं।

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपादन प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

ब्रीफिंग के दौरान श्री चन्द्रशेखर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), श्री स्वपनिल कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), श्री डी.पी. पाल, मुख्य विकास अधिकारी, श्री पीयूष कान्त राय, अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, श्री सतेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, श्री यामीन अहमद, क्षेत्राधिकारी राजापुर, श्री फहद अली, क्षेत्राधिकारी मऊ, श्रीमती करिश्मा गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/यातायात, श्री राजकमल, क्षेत्राधिकारी लाइन्स सहित बाह्य जनपदों से आए समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!